Monday, 20 February 2017

कोई दीपक

एक दीपक लड़ रहा है,
अनवरत अंधियारों से।
लड़ रहा है कालिमा के,
क्रूरतम परिवारों से।

सूर्य की अगली किरण तक,
युद्ध यह चलता रहे।
इसलिए अनिवार्य है कि
'दीप' यह जलता रहे।

No comments:

Post a Comment