Wednesday, 12 December 2018

दीपक कौन जलाएगा!

दीपक कौन जलाएगा!

आप नहीं जागे तो सोचो,
सबको कौन जगाएगा?

प्रेम के भूखे दुखियारों को,
दिल से कौन लगाएगा?

खुश्क लबों और नम आंखों को,
सपने कौन दिखाएगा?

ममता, स्नेह, प्रेम से पूरित;
लोरी कौन सुनाएगा?

गर न सुनाएं आप भला तो,
कविता कौन सुनाएगा?

गहन तिमिर घनघोर अन्धेरा,
दीपक कौन जलाएगा?
- - -
डॉ. राजा राम यादव
07.12.2018
(जन्मदिवस)

No comments:

Post a Comment